Thursday, April 4, 2019

बस्तर में नक्सलियों से मुठभेड़ में बीएसएफ के एएसआई सहित 4 जवान शहीद

कांकेर. छत्तीसगढ़ में कांकेर जिले के पंखाजूर में गुरुवार को नक्सलियों ने बीएसएफ की सर्चिंग टीम पर घात लगाकर हमला किया, इसमें एक एएसआई समेत चार जवान शहीद हो गए। दो जवान जख्मी हुए हैं। बस्तर का यह इलाका महाराष्ट्र बॉर्डर से लगा है।

एंटी नक्सल ऑपरेशन के डीआईजी सुंदराज पी ने बताया कि गुरुवार सुबह नक्सलियों की लोकेशन मिलने पर बीएसएफ-114 बटालियन के जवान सर्चिंग पर निकले थे। पंखाजूर से करीब 35 किमी दूर प्रतापुर थाना क्षेत्र में मोहला के जंगलों में उन पर घात लगाकर हमला किया गया। इसमें एक जवान ई रामकृष्णन की मौके पर ही मौत हो गई। बाद में तीन और जवान एएसआई बोरो, सोमेश्वर और इसरार खान ने पखांजूर के अस्पताल में दम तोड़ दिया।

चुनाव का बहिष्कार कर रहे नक्सली
18 अप्रैल को दूसरे चरण में कांकेर में मतदान होना है। कुछ दिन पहले ही नक्सलियों ने पर्चे फेंककर चुनाव का विरोध किया था। लोगों को मतदान न करने की धमकी भी दी थी।

बीएसएफ जवानों पर छह महीने में तीसरा हमला
विधानसभा चुनाव के लिए ड्यूटी पर जा रहे बीएसएफ जवानों पर 11 नवंबर को हमला किया गया था। इसमें एसआई महेंद्र कुमार शहीद हो गए थे। 14 नवंबर को मतदान कराकर लौट रहे जवानों पर भी हमला किया गया। हालांकि, इसे नाकाम कर दिया गया था।

भोपाल. कांग्रेस ने गुरुवार को लोकसभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश की 12 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ को छिंदवाड़ा से टिकट दिया गया है। कमलनाथ छिंदवाड़ा से 10 बार लोकसभा सदस्य रहे। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने यह सीट छोड़ दी थी। अब वे छिंदवाड़ा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

कबीर पंथ की आवाज प्रहलाद टिपानिया को देवास और विवेक तन्खा को जबलपुर से टिकट मिला है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी के पौत्र सिद्धार्थ तिवारी को रीवा से उम्मीदवार बनाया गया।कांग्रेस 29 लोकसभा सीटों वाले मध्यप्रदेश में 21 सीटों पर नामों का ऐलान कर चुकी है।

No comments:

Post a Comment

百亿定增遭遇跌停,“中国女首富”做错了什么?

  今年的A股市场上,不少上市公司的定 4月17日中 色情性&肛交集合 国国家统计局公布, 色情性&肛交集合 今年一季度国内生产总值同比下降6.8%。 色情性&肛交集合 中国经济出现季度负增 色情性&肛交集合 长在过去四 色情性&肛交集合 十多年里极为 色情性&肛交集合 罕见。...